फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   44 new patients increase in corona infections

कोरोना संक्रमितों में 44 नए मरीज और बढ़े

Mon, 31 Aug 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
44 new patients increase in corona infections
बांदा। सोमवार को कोरोना संक्रमितों की सूची में एक मुश्त 44 नाम और जुड़ गए। इन सभी की एंटीजन में पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इनमें 14 महिलाएं हैं। 13 जेल कर्मी हैं। पुलिस कार्यालय की एक महिला और एक-एक जिला अस्पताल व कृषि विश्वविद्यालय के संक्रमित शामिल हैं।
विज्ञापन

शहर के इंदिरा नगर में छह नए मरीज मिले हैं। जवाहर नगर, कालूकुआं, कटरा, स्वराज कालोनी, केन नदी रोड, आवास विकास, मर्दन नाका में भी एक या दो पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में अतर्रा नगर सहित नरैनी, दुर्गापुर, डिंगवाही और धौंसड़ में एक-एक पॉजिटिव केस आए हैं। इन सभी के पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि मंडलायुक्त गौरव दयाल ने की। अब इन्हें मिलाकर जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 876 हो गई है। इनमें सक्रिय मरीजों की संख्या 374 बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों को ग्रामीणों ने लौटाया
तिंदवारी। सिंघौली पूर्व माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर सोमवार को ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचे अन्य शिक्षकों को वापस कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि जांच होने के बाद शिक्षकों को स्कूल आने दिया जाएगा। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि विद्यालय के अन्य सभी स्टाफ निगेटिव हैं।
एल-1 अस्पताल का जायजा लिया
अतर्रा। राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय के एक कंपार्टमेंट को कोविड-19 का एल-1 चिकित्सा केंद्र बनाया है। सोमवार को राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज प्राचार्य डा.सीके राजपूत व ईओ राम सिंह ने सुविधाओं का जायजा लिया।

एसडीएम जेपी यादव ने बताया कि राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में बनाए गए उपचार केंद्र एल-1 में कोरोना मरीजों में रखा जाएगा।
तहसील परिसर सील
नरैनी। अतर्रा मार्ग निवासी अधिवक्ता के संक्रमित मिलने पर तहसील को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्यालय आएंगे। तहसील परिसर का सैनिटाइज कराया जा रहा है। तहसील के सभी कर्मचारियों-अधिवक्ताओं का कोरोना जांच कराने का निर्देश दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed