{"_id":"5b22a8e64f1c1b8c278b5b57","slug":"41528998118-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा प्रदेश में सबसे गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा प्रदेश में सबसे गर्म
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। गुरुवार को बांदा पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। न्यूनतम तापमान ने भी पिछले डेढ़ दशक का रिकार्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम 35 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार की रात भी सीजन की सबसे गर्म रही। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक रात का पारा सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इतना अधिक पारा पिछले डेढ़ दशक में कभी नहीं रहा। चित्रकूटधाम मंडल के अन्य जिलों में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले तीन दिनों तक सतही हवाएं 15-20 किलोमीटर की गति से चलेंगी। इन दिनों बारिश की उम्मीद नहीं है।
केंद्रीय जल आयोग मौसम विभाग के मुताबिक 14 जून को बांदा गर्मी का टॉपर रहा। उधर, चित्रकूटधाम मंडल में 14 किलोमीटर की गति से पछुवा गर्म हवाएं चलीं। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। रात का तापमान रिकार्ड 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
बुधवार की रात सीजन की सबसे गर्म रही। विभाग के मुताबिक पिछले डेढ़ दशक के रिकार्ड में 35 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा रात में कभी नहीं रहा। पिछले साल 14 जून को 30.5 डिग्री सेल्सियस था। इसके पहले भी न्यूनतम पारा 34 डिग्री सेल्सियस तक गया है। पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक धूल भरी हवाएं चलने के आसार हैं। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा बना रहेगा।
विज्ञापन
प्रदेश में सबसे गर्म रहा बांदा
46 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
न्यूनतम तापमान ने भी डेढ़ दशक का तोड़ा रिकार्ड
35 डिग्री की गर्मी में बीती रात
अमर उजाला ब्यूरो