{"_id":"5b4650b24f1c1bb2288b5f8b","slug":"191531334834-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं का टायलेट अधूरा छोड़ ठेकेदार लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं का टायलेट अधूरा छोड़ ठेकेदार लापता
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 20 लाख लागत वाला टायलेट ब्लाक कई साल से अधूरा पड़ा है। ठेकेदार बीच में ही काम छोड़कर लापता हो गया। यहां पढ़ रही दो हजार से ज्यादा छात्राओं को लघुशंका के लिए खुले में जाना पड़ रहा है।
शासन ने वर्ष 2015-16 में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बांदा, अतर्रा, तिंदवारी, कमासिन, बिसंडा, करतल, कोर्रही और बबेरू में टायलेट ब्लाक के लिए करीब 15 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अतर्रा में टायलेट ब्लाक बनाने में करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जाने थे।
कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण निगम को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शिकायतें मिलने पर प्रधानाचार्य नीलम यादव की शिकायत पर डीआईओएस ने अधिशासी अभियंता को नोटिस देकर गुणवत्ता सुधारने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
ठेकेदार अधूरा काम छोड़कर लापता हो गया। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक हिफजुर्रहमान ने बताया कि इस बाबत कार्यदाई संस्था को पत्र भेजा गया है। जल्द टायलेट ब्लाक का कार्य पूरा कराकर उसे चालू कराया जाएगा।