{"_id":"6af0887ad9fb31f9ce0c85e5","slug":"woman-found-unconscious-in-her-home-dies-banda-news-c-212-1-bnd1020-154492-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: घर में अचेत मिली महिला की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: घर में अचेत मिली महिला की माैत
विज्ञापन
अतर्रा। बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव निवासी इंद्रपाल की पत्नी कोमल (20) की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इंद्रपाल ने बताया कि सुबह करीब छह बजे वह खेत में धान की कटाई करने गया था। नौ बजे घर लौटा तो पत्नी सीढ़ियों के पास अचेत पड़ी मिली। उसे निजी वाहन से बबेरू सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इंद्रपाल की शादी वर्ष 2024 में प्रयागराज के शिवपुरा गांव निवासी कोमल से हुई थी। उनका तीन माह का पुत्र कार्तिक है। मृतका की मां गीता ने बताया कि बेटी को पुत्र के जन्म से पहले से ही पेट सहित अन्य बीमारियां थीं और उसका इलाज चल रहा था। उन्होंने बीमारी के चलते मौत होने की बात कही। कोमल पांच बहनों और दो भाइयों में चौथे नंबर की थी। थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।