{"_id":"6af088c18766c1a4900bedd8","slug":"auto-rickshaw-crashes-into-a-pickup-truck-one-dead-six-injured-banda-news-c-212-1-sknp1006-154489-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खराब पिकअप में घुसा ऑटो, एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खराब पिकअप में घुसा ऑटो, एक की मौत, छह घायल
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। बिसंडा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह चालक को झपकी आने से श्रद्धालुओं से भरा सीएनजी ऑटो सड़क किनारे खराब खड़े पिकअप में पीछे से जा घुसा। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। श्रद्धालु चित्रकूट में अमावस्या पर कामदनाथ की परिक्रमा कर घर लौट रहे थे।
फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव निवासी फूलचंद्र ने बताया कि शनिवार देर शाम वह भाई राजाराम (55) समेत 11 महिला-पुरुषों के साथ सीएनजी ऑटो से चित्रकूट गए थे। रविवार सुबह स्नान और परिक्रमा के बाद सभी करीब साढ़े पांच बजे घर के लिए रवाना हुए थे।
सुबह करीब साढ़े नौ बजे बिसंडा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 18.2 के पास चालक दिनेश रैदास (40) को झपकी आ गई। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर खराब खड़े पिकअप वाहन में पीछे से टकरा गया। इससे ऑटो में सवार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर पहुंची बिसंडा पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बिसंडा पहुंचाया। डाॅक्टरों ने राजाराम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल चालक दिनेश रैदास, अमित (32), आरती (32), कमल कुमारी (30), शिवानी (35) और बुधिया निषाद (52) को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, अनिल (32), राधा, पूजा और फूलचंद्र को मामूली चोटें आईं, जिनका उपचार किया गया।
फूलचंद्र ने बताया कि मृतक राजाराम के परिवार में पत्नी ममता, तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। वह बटाई पर खेत लेकर खेती करते थे। हादसे के बाद पत्नी समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बिसंडा थानाध्यक्ष सीपी तिवारी ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जबकि छह घायलों को उपचार के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।