{"_id":"5b1c18e64f1c1b634d8b597a","slug":"171528568038-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह पंचायत मित्रों का मानदेय रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह पंचायत मित्रों का मानदेय रोका
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह पंचायत मित्रों का मानदेय रोका
बांदा। खंड विकास अधिकारी बबेरू धीरेंद्र यादव ने मानव दिवस सृजित करने में लापरवाही पर सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों को नोटिस जारी की है। कहा है कि ब्लाक में सचिव हरिनारायण व कुंवरपाल सिंह को छोड़कर किसी ने मनरेगा कार्यों में रुचि नहीं ली।
मिलाथू, पंडरी, धनसौल, साड़ा, मझिला, पून गांवों के रोजगार सेवकों का जून माह का मानदेय अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। साथ ही तकनीकी सहायकों को मानदेय रोकने की चेतावनी दी है। बीडीओ ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र भेजकर सचिव दिनेश सिंह, राकेश सिंह, रश्मि देवी, सत्येंद्र कुमार का जून माह का वेतन रोकने की संस्तुति की है। उधर, सीडीओ हीरालाल ने बबेरू ब्लाक के सचिवों व अन्य कर्मचारियों को एक सप्ताह में मानव दिवस सृजन का लक्ष्य पूरा करने की कड़ी चेतावनी दी है।