फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   विज्ञान प्रदर्शनी को मिले एक लाख

विज्ञान प्रदर्शनी को मिले एक लाख

Thu, 05 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी को मिले एक लाख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा । राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत विज्ञान प्रदर्शनी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इसके लिए शासन ने एक लाख रुपये अवमुक्त किए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक हिफजुर्रहमान ने राजकीय इंटर कॉलेज, बांदा प्रधानाचार्य आरके सिंह पटेल को निर्धारित समय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन कराने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि समिति में जिलाधिकारी से नामित दो विशेषज्ञ जीजीआईसी की प्रवक्ता सीमा वर्मा और रेखा राजा, डायट प्रवक्ता डॉ. साधना तिवारी व रश्मि साहू, राजकीय इंटर कॉलेज, बांदा प्रधानाचार्य को नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन से संबंधित उद्देश्य, विषय, छात्रों का चयन, मॉडल प्रस्तुतीकरण, अभिलेखीकरण आदि के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


अपने विद्यालय में 28 अक्तूबर तक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन कराएं। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा छात्र भाग ले सकें। प्रदर्शनी के लिए राज्य परियोजना निदेशक ने एक लाख रुपये की धनराशि जारी की है, जो शीघ्र ही जीआईसी प्रधानाचार्य को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-धनराशि जारी, जो शीघ्र ही जीआईसी प्रधानाचार्य को भेजी जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed