फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   शहनाइयों का अबकी 18 दिन और रहेगा इंतजार

शहनाइयों का अबकी 18 दिन और रहेगा इंतजार

Mon, 30 Oct 2017 11:42 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
शहनाइयों का अबकी 18 दिन और रहेगा इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। चार माह से ठप शादी-ब्याह समेत अन्य शुभ कार्य अबकी देवोत्थानी एकादशी के बाद भी नहीं शुरू होंगे। शादी की शहनाइयों के लिए 18 दिन का और इंतजार करना होगा। इस साल 19 नवंबर के बाद ही सहालग शुरू होगी। दिसंबर तक शादी के महज 14 मुहूर्त मिलेंगे।

ज्योतिषाचार्य क्योटरा निवासी पंडित उमाकांत त्रिवेदी के मुताबिक आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहते हैं। इस दिन से भगवान विष्णु सोने चले जाते हैं। इसके बाद से चार माह तक शादी-ब्याह जैसे सभी शुभ कार्य ठप हो जाते हैं।
विज्ञापन



चार माह बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवोत्थानी एकादशी पर विष्णु जागते हैं। इसे प्रबोधनी एकादशी भी कहते हैं। इस दिन तुलसी विवाह के बाद शादी, गृह प्रवेश, तिलक आदि जैसे शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इस बार 31 अक्तूबर को देवोत्थानी एकादशी पड़ रही है। लेकिन शादी ब्याह के लिए 18 दिन और इंतजार करना होगा। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इस बार देव जागने के बाद भी कोई वैवाहिक मुहूर्त नहीं है। बृहस्पति के पश्चिमास्त होने और सूर्य के 16 नवंबर को राशि बदलकर वृश्चिक में आने के तीन दिन बाद यानी 19 नवंबर से शादी की शहनाइयां सुनाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पाप नाशक है देवोत्थानी एकादशी
बांदा। दीपावली पर्व के 11 दिन बाद पड़ने वाली देव प्रबोधिनी एकादशी इस बार पाप नाशक है। ज्योतिषाचार्य उमाकांत त्रिवेदी के मुताबिक देवोत्थानी एकादशी पर सूर्य व दूसरे ग्रह अपनी स्थिति बदलते हैं। इसका प्रभाव मनुष्य की इंद्रियों पर पड़ता है। इससे बचने के लिए देवोत्थानी एकादशी व्रत सबसे अहम है। इस दिन उपवास रखने व पूजन करने से हजार अश्वमेघ यज्ञ के समान पुण्य मिलता है। इस दिन व्रत रखते हुए सूर्योदय से पहले स्नान करें। सूर्य भगवान को अर्घ्य दें। सालिगराम और तुलसी विवाह करें।
========
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed