फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   रमजान की कद्र करने वालों के लिए ईनाम है ईद

रमजान की कद्र करने वालों के लिए ईनाम है ईद

Mon, 26 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
रमजान की कद्र करने वालों के लिए ईनाम है ईद
बांदा। ईद इनाम का दिन है। एक माह तक पूरी पाबंदी से रोजा, नमाज, तरावीह, तिलावत करने वालों को इस दिन ऊपर वाला (ईश्वर) इनाम से नवाजता है। रोजेदार पाक, साफ नए लिबास में ईदगाह जाकर दो रकत विशेष नमाज अदा कर शुक्र अदा करते हैं। ईद उन्हीं की है जिन्होंने रमजान का सम्मान किया।
विज्ञापन


मदरसा जामिया अरबिया, हथौरा की मस्जिद में एतिकाफ पर बैठे लोगों को अंतिम दिन संबोधित करते हुए मौलाना हाफिज कारी हबीब अहमद ने ये बातें बतौर नसीहत बताईं। कहा कि ईद की असली खुशी के हकदार वही हैं जिन्होंने इस महीने का पूरा-पूरा एहतराम किया। रोजे, नमाज, तरावीह, तिलावत की पाबंदी की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस्लाम में कई इबादतें हैं। सबका इनाम और बदला अलग-अलग है। लेकिन रोजे के बारे में ऊपर वाले ने वादा किया है कि इसका अज्र और इनाम रोजेदार को वह खुद देगा। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। बदनसीब हैं वो लोग जो इस माह मुबारक की कद्रदानी नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें आइंदा इसका एहतेराम करना चाहिए। दारुल उलूम रब्बानियां के मौलाना आमिर मसूदी (अकील मियां) ने कहा कि मुस्लिमों और खासकर रोजदारों के लिए ईद बड़ा तोहफा है। यह लोगों को आपस में मिलजुलकर रहने की भी सीख देता है। ईद की नमाज के बाद गले मिलकर यही मुबारकबाद दी जाती है।


इस्लाम में इस दिन को इनाम का दिन कहा गया है। लेकिन अपने गरीब भाई और पड़ोसियों को हरगिज नहीं भूलना चाहिए। ईद की खुशी में अपने साथ उन्हें भी शामिल करना जरूरी है।

-ईद उन्हीं की जिन्होंने रमजान का किया सम्मान
-खुशियों के इस मौके पर गरीबों को न भूलें
-ईद के मौके पर मौलानाओं ने दी नसीहत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed