फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   खरीफ की फसल ने किसानों को बनाया 7.42 अरब का कर्जदार

खरीफ की फसल ने किसानों को बनाया 7.42 अरब का कर्जदार

Wed, 04 Oct 2017 12:11 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खरीफ की फसल ने किसानों को बनाया 7.42 अरब का कर्जदार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। बुंदेलखंड में एक-दूसरे का पर्याय बने किसान और कर्ज की परिस्थितियों के बीच किसानों ने इस बार फिर खरीफ की फसल 7.42 अरब रुपये का कर्ज लेकर खड़ी की है। लेकिन दैवी आपदा का दुर्भाग्य पीछा नहीं छोड़ रहा। कम बारिश से खरीफ की फसल में लगाया गया कर्ज का पैसा डूबने के आसार नजर आ रहे हैं। चित्रकूटधाम मंडल में इस वर्ष खरीफ के लिए चारों जिलों के किसानों ने बैंकों से यह फसली ऋण लिया है।

कई दशकों से लगातार मौसम की मार ने बुंदेलखंड के किसानों की पूंजी और आत्मनिर्भरता लगभग खत्म कर दी है। बिना कर्ज उनका काम नहीं चल पा रहा। इस वर्ष मानसून ठीकठाक रहने का पूर्वानुमान बताया गया था। ऐसे में किसानों ने उम्मीदों के साथ बैंकों से फसली ऋण लेकर खरीफ की फसल खड़ी की है।
विज्ञापन


चित्रकूटधाम मंडल के व्यवसायिक और सहकारी बैंकों ने किसानों को 7 अरब 42 करोड़ 32 लाख 43 हजार रुपये का फसली कर्ज दिया है। इनमें बड़े और छोटे सभी किसान शामिल हैं। बड़े किसानों को कर्ज माफ होने की उम्मीद भी नहीं है। उधर, बारिश में भारी गिरावट से कर्ज लेकर खेत में खड़ी की गईं फसलें मुरझाने लगी हैं। काफी बड़े क्षेत्रफल में तो यह पूरी तरह खराब हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल के बांदा जनपद में किसानों ने एक अरब 26 करोड़ 88 लाख रुपये कर्ज लिया है। चित्रकूट के किसानों ने एक अरब 52 करोड़ 67 लाख 29 हजार, हमीरपुर के किसानों ने तीन अरब 59 करोड़ 17 लाख और महोबा के किसानों ने एक अरब 3 करोड़ 60 लाख रुपये का कर्ज लेकर खरीफ की फसल तैयार की थी।


-फसली ऋण लेकर खड़ी की खरीफ फसल
-कम बारिश से खेती के साथ कर्ज डूबने के आसार


कर्जमाफी में सिर्फ 2.33 अरब माफ
चित्रकूटधाम मंडल में किसानों की कर्जमाफी में मात्र 37,303 किसानों को ही शामिल किया गया है। इनका 2 अरब 33 करोड़ 98 लाख 78 हजार 766 रुपये माफ किया है। दूसरी मौजूदा खरीफ फसल में ही मंडल के किसान 7.42 अरब रुपये से ज्यादा के कर्जदार हो गए हैं। इनमें तमाम किसान ऐसे भी हैं जो कर्जमाफी के दायरे में नहीं आते। उन्हें अपना पूरा कर्ज अदा करना होगा। पहले चरण की कर्जमाफी में बांदा में 8,994 किसानों का 54 करोड़ 53 लाख 3 हजार 651 रुपये, चित्रकूट के 5,587 किसानों का 34 करोड़ 62 लाख 62 हजार 270 रुपये, हमीरपुर के 12,618 किसानों का 77 करोड़ 59 लाख 80 हजार 883 रुपये और महोबा के 10,104 किसानों का 67 करोड़ 23 लाख 31 हजार 960 रुपये माफ हुआ है। अभी मंडल में 1,74,864 किसान कर्जमाफी से वंचित हैं। हालांकि बैंक द्वारा इन्हें अपनी सूची में शामिल किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इन किसानों के अगले चरण में एक लाख रुपये तक के कर्ज माफ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed