फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Utraula broke the previous voting record

Balrampur News: उतरौला ने तोड़ा पिछले मतदान का रिकॉर्ड

Fri, 05 May 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 05 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Utraula broke the previous voting record
बलरामपुर। नगर निकाय चुनाव ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। वर्ष 2017 के सापेक्ष इस बार के मतदान प्रतिशत पर बात करें तो सिर्फ उतरौला नगर पालिका परिषद ही पास हुआ है। अन्य तीन निकाय इसमें सफल नहीं हो सके हैं। मतदान का प्रतिशत कम होने के कारण प्रत्याशियों के माथे पर शिकन दिख रही है। हालांकि इसको लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। पेश है निकायवार नंदलाल तिवारी की रिपोर्ट।
विज्ञापन






बलरामपुर नगर पालिका परिषद
मतदाता बढ़े, प्रतिशत नहीं
बलरामपुर नगर पालिका परिषद में वर्ष 2017 के चुनाव में 54.23 प्रतिशत मतदान हुआ था। बसपा की किताबुन्निशा ने 11 हजार 966 मत पाकर जीत हासिल की थी। जबकि भाजपा की मीना सिंह को 9605 व सपा की इसरत जमाल को 8497 वोट मिले थे। यहां पर 2017 में कुल 63957 मतदाता थे, इस बार मतदाताओं की संख्या बढ़कर 72 हजार 328 हो गई थी। इसके बाद भी मतदान प्रतिशत नहीं बढ़ सका। इस बार मात्र 54.07 प्रतिशत ही वोट पड़े। इस बार कुल 16 प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन








उतरौला नगर पालिका परिषद
प्रत्याशियों के संग मतदान प्रतिशत भी बढ़ा
उतरौला नगर पालिका परिषद में बीते चुनाव में कुल 25 हजार 880 मतदाता थे, इस साल यह बढ़कर 28 हजार 610 हो गए। बीते चुनाव में कुल पांच प्रत्याशी थे, इस बार आठ प्रत्याशी मैदान में थे। वर्ष 2017 में कुल 56.67 प्रतिशत मतदान हुआ था। सपा के मोहम्मद इदरीश खां ने 6206 वोट पाकर जीत दर्ज कराई थी। उस वक्त भाजपा के अनूप चंद्र को 5809 वोट मिले थे। इस बार के चुनाव में कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थे। इस बार यहां पर 57.34 प्रतिशत वोटिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन







तुलसीपुर नगर पंचायत
पीछे हो गए छह प्रतिशत
तुलसीपुर नगर पंचायत में इस बार प्रत्याशी संग मतदाता भी बढ़े। बीते चुनाव में मात्र 19 हजार 84 मतदाता थे, इसमें से 62.91 प्रतिशत ने मतदान किया था। इस बार मतदाताओं की संख्या बढ़कर 27 हजार 114 हो गई। इसके बाद भी मतदान में यहां के वोटर पीछे हो गए। मात्र 56.59 प्रतिशत ही मतदान हुआ।





पचपेड़वा नगर पंचायत
मतदाताओं ने नहीं ली रुचि
पचपेड़वा नगर पंचायत में बीते चुनाव में कुल 13 हजार 648 मतदाता थे। इसमें से 61.69 प्रतिशत ने मतदान किया था। इस बार मतदाताओं की संख्या बढ़कर 25038 हो गई। प्रत्याशी भी बढ़ गए। लेकिन, मतदान प्रतिशत मात्र 53.97 पर ही सिमट गया। लोगों ने वोट डालने में रुचि नहीं दिखाई।









गैसड़ी नगर पंचायत
मतदाताओं ने सबको पीछे छोड़ा
पहली बार नगर पंचायत बनी गैसड़ी के मतदाताओं में उत्साह दिखा। यहां के 12 हजार 886 मतदाताओं में से 61.79 प्रतिशत ने मताधिकार का प्रयोग किया। वैसे यहां पर अध्यक्ष पद के लिए कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed