फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Traders coming from Nepal, Tulsipur becomes more lively

Balrampur News: नेपाल से आ रहे व्यापारी, तुलसीपुर में बढ़ी रौनक

Sat, 11 Oct 2025 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Traders coming from Nepal, Tulsipur becomes more lively
बलरामपुर के तुलसीपुर में थोक व्यापारी से सामान खरीदते नेपाल के लोग। संवाद - फोटो : कैसरगंज के गोड़हिया नंबर तीन में भेड़िया के हमले में घायल अनीता का इलाज करते चिकित्सक।
तुलसीपुर। सीमा पर सहूलियत मिलने के बाद क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आई है। शनिवार को नेपाल से आए व्यापारियों ने कोयलाबास सीमा पर कारोबार को नई गति दी। इससे स्थानीय और नेपाली व्यापारी भी उत्साहित दिखे। उन्हें भंसार सीमा वृद्धि के रूप में सीमा पर थोड़ी और राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन

नेपाल के थोक व्यापारी गोपाल गढ़वा, शिवसुंदर लमही, रामजी, सुंदर लाल और कमल घोड़ाही ने बताया कि वे प्रतिदिन नेपाल से तुलसीपुर सीमा पर आते हैं। नेपाल में मंगरैल, चीनी, दाल, धनिया, सूती कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की मांग है। अब तक सीमा पर व्यापार के नियमों में कड़ाई के कारण वे बड़े पैमाने पर माल नहीं ला पा रहे थे।
विज्ञापन

अब थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सामान ले जा रहे हैं। अगर यहां से व्यापार की और सहूलियत मिले तो बड़ी मात्रा में कारोबार की उम्मीद है। यह दोनों देशों के लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा। व्यापारी गोपाल गढ़वा ने बताया कि वास्तव में जिस तरह परिवर्तन हो रहा है, उससे काफी उम्मीद है। अब भंसार बढ़ने का आदेश जारी हो जाए तो जो भी दिक्कत शेष है, वह दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों में भी बढ़ी उत्सुकता
भाजपा प्रकोष्ठ संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल लाठ कहते हैं कि तुलसीपुर के व्यापारी प्रतिदिन नेपाल से आने वाले ग्राहकों के लिए किराने का समान उपलब्ध कराते हैं। नेपाल के नागरिकों के साथ व्यापार की बढ़ती संभावनाओं से दोनों देशों की अर्थव्यवस्था में लाभ होगा। शनिवार को नेपाल के कई थोक व्यापारी दुकान पर रुके और स्थानीय उत्पादों की खरीद भी की। आगामी त्योहार और सर्दियों के मौसम में तुलसीपुर के उत्पादों की नेपाल में मांग और बढ़ने की संभावना है।

----------------------------------------------
दोनों देशों के नागरिकों को होगा लाभ
स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि सीमा पर व्यवसाय बढ़ने से न केवल आर्थिक गतिविधियों में इजाफा होगा, बल्कि दोनों देशों के नागरिकों के बीच रिश्तों को भी मजबूती मिलेगी। व्यवसायियों का कहना है कि ''''तरक्की का द्वार'''' अभियान से व्यापारिक माहौल में नई उम्मीद जगी है। नेपाल और तुलसीपुर के व्यापारी दोनों ही चाहते हैं कि सीमा पार सुविधा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article