फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   There is no dermatologist, patients wander for treatment

Balrampur News: त्वचा रोग विशेषज्ञ नहीं, इलाज के लिए भटकते हैं मरीज

Mon, 08 Jul 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 08 Jul 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
There is no dermatologist, patients wander for treatment
बलरामपुर। बरसात के मौसम में त्वचा रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। अस्पतालों में त्वचा रोग से पीड़ित मरीज भारी संख्या में आ रहे हैं। विशेषज्ञ की तैनाती न होने के कारण त्वचा रोगी इलाज के लिए भटकने को विवश हैं।
विज्ञापन


बरसात शुरू होने के बाद से ही फोड़ा, फुंसी व दाद-खाज जैसे त्वचा रोग से संबंधित बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। संयुक्त जिला चिकित्सालय एवं जिला मेमोरियल अस्पताल में त्वचा रोग से संबंधित मरीज भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। दोनों अस्पतालों में प्रतिदिन करीब 1200 मरीजों की ओपीडी हो रही है। इनमें से 200 से अधिक मरीज त्वचा रोग से पीड़ित होते हैं। इलाज कराने पहुंचे धुसाह निवासी जयराम ने बताया कि पूरे शरीर में छोटे-छोटे दाने निकल आए हैं। शरीर में खुजलाहट अधिक हो रही है। अस्पताल में भी त्वचा रोग के डॉक्टर नहीं है। ऐसे में अब गोंडा दिखाने जा रहा हूं। इसी तरह मोहल्ला पुरैनिया निवासी अरमान ने बताया कि छोटे भाई नसीम के हाथों में लाल-लाल चकत्ते हो गए हैं। फिजीशियन को दिखाया है, उन्होंने दवा दी है।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों को लिखा गया है पत्र
- जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी है। तीन-तीन जिला अस्पताल होने के बावजूद कई विशेषज्ञ चिकित्सक यहां तैनात नहीं हैं। त्वचा रोग सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed