फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The weather became pleasant due to drizzle for three days

Balrampur News: तीन दिनों की बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना

Wed, 21 May 2025 08:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 08:18 PM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant due to drizzle for three days
बलरामपुर के महदेइया बाजार में हो रही बारिश।-संवाद
बलरामपुर। तीन दिनों से जिले में मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। बुधवार की सुबह हवा के साथ बूंदाबंदी शुरू हो गई। तीन दिनों से हो रही बारिश से खेतों में नमी हो गई है। गन्ने की फसल को फायदा मिला है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज धूप, गर्म हवा और भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित था। लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे थे। कड़ी धूप से आमजन के अलावा पशु-पक्षियों को बचाने के लिए भी सरकारी विभागों ने अलर्ट जारी किया था। लेकिन रविवार रात से अचानक मौसम ने करवट बदली। बादल छाने के साथ पुरवा हवा चलने लगी, कई जगह बारिश भी हुई। बुधवार को भी उतरौला, सदर एवं तुलसीपुर तहसील क्षेत्रों में बूंदाबंदी से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन

खेती को मिलेगा फायदा
जिले में बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। हरैया सतघरवा, ललिया, पिपरहवा चौराहा, महदेइया बाजार, पेहर बाजार व रेहरा बाजार आदि क्षेत्र में वर्षा के कारण खेतों में नमी बढ़ गई है, जिससे फसलों को मजबूती मिलेगी। किसान राजू गुप्ता, संतोष कुमार, इरफान व राहुल आदि ने बताया कि लगातार गर्मी और सूखे की स्थिति से खेत सूख चुके थे, लेकिन हाल की बारिश ने खेतों में जान फूंक दी है। इस बार समय पर बारिश होने से खेती की लागत भी कम होगी और उत्पादन में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed