फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The health of individuals over the age of 30 will be checked

Balrampur News: 30 से अधिक आयु वाले व्यक्तियों की सेहत की होगी जांच

Thu, 08 Jan 2026 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
The health of individuals over the age of 30 will be checked
बलरामपुर। गैर संचारी रोग, कैंसर, मधुमेह व अन्य गंभीर बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग नई पहल शुरू करेगा। स्वास्थ्य विभाग अब 30 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों की सेहत की जांच निशुल्क कराएगा। साथ ही गंभीर बीमारी वाले मरीजों का विवरण ई कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

बदलते समय में अब कम उम्र में ही लोग कैंसर, डायटबिटीज, हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक्स सहित अन्य गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जागरूकता के अभाव में मरीज नियमित अपनी सेहत की जांच नहीं कराते हैं। ऐसे में आगे चलकर यह समस्या गंभीर हो जाती है। इस समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब गैर संचारी रोग व अन्य बीमारियों का पता लगाने के लिए 30 वर्ष और इससे अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों की विशेष जांच कराई जाएगी। सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में शिविर लगाकर जांच की जाएगी। अभियान में प्रशिक्षित आशा व एएनएम गांवों का भ्रमण कर लोगों की जांच करेंगे। अभियान में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जांच, उपचार और फॉलोअप का डेटा प्रतिदिन एनपी-एनसीडी पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

एसीएमओ व गैर संचारी रोग के नोडल डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द अभियान शुरू किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed