फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Irregularities found during inspection of four schools; BSA seeks explanation

Balrampur News: चार स्कूलों के निरीक्षण में मिलीं अनियमितताएं, बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 18 Sep 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 18 Sep 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Irregularities found during inspection of four schools; BSA seeks explanation
बलरामपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने 16 सितंबर को हरैया सतघरवा विकासखंड के चार परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय बंद मिलने, शिक्षकों की अनुपस्थिति और मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितता सामने आई। बीएसए ने संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बंद मिले विद्यालयों के कर्मचारियों का वेतन व मानदेय रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




प्राथमिक विद्यालय बिनोहनी सुबह 8:15 बजे बंद मिला। छत पर घास उगी होने और परिसर की अव्यवस्था पर बीएसए ने नाराजगी जताई। सभी कर्मचारियों का वेतन व मानदेय अग्रिम आदेश तक रोकते हुए तीन दिन में साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन




कंपोजिट विद्यालय फुलवरिया में 301 नामांकित बच्चों के सापेक्ष 97 उपस्थित मिले। एमडीएम पंजिका में दर्ज संख्या और वास्तविक उपस्थिति में अंतर पाया गया। 97 बच्चों के लिए 15 लीटर दूध निर्धारित था, लेकिन मौके पर पांच लीटर ही मिला। इस पर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्राथमिक विद्यालय देवपुरा सुबह 9:30 बजे बंद मिला। यहां भी सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन व मानदेय रोककर तीन दिन में जवाब मांगा गया। प्राथमिक विद्यालय बरदौलिया में 101 बच्चों के सापेक्ष 30 उपस्थित मिले। एजुकेटर प्रतिमा बिना सूचना अनुपस्थित थीं। 30 बच्चों के लिए 4.5 लीटर दूध के स्थान पर तीन लीटर ही मिला। बीएसए ने उनका निरीक्षण दिवस का मानदेय रोकने और छात्र उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed