फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The girl told the English alphabet to the nodal officer

बालिका ने नोडल अधिकारी को सुनाई अंग्रेजी वर्णमाला

Fri, 04 Nov 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
The girl told the English alphabet to the nodal officer
बलरामपुर। नीति आयोग से नामित नोडल अधिकारी व भारत सरकार के इलेक्ट्रानिक एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अपर सचिव भुवनेश कुमार शुक्रवार को विशुनापुर गांव पहुंचे। उन्होंने बच्चों से पूछा- स्कूल जाते हो कि नहीं, सभी ने हां बोला। इस पर उन्होंने कक्षा चार में पढ़ने वाली बच्ची से अंग्रेजी वर्णमाला सुनाने को कहा। बस फिर क्या था, बच्ची ने फर्राटे से अंग्रेजी वर्णमाला सुना दी। इस पर नोडल अधिकारी ने उसे सम्मानित किया।
विज्ञापन

इससे पहले नोडल अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा लिया। जहां प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। नोडल अधिकारी ने कक्षा दो के बच्चों से सवाल पूछे। ग्राम प्रधान से बिजली आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। इस पर बताया गया कि 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है।
विज्ञापन

इसके बाद नोडल अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास एवं स्वच्छ भारत मिशन के लाभार्थियों को आवंटित शौचालय का निरीक्षण किया। साथ ही विकास योजनाओं की हकीकत परखी। उन्होंने अधिकारियों से स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन, बेसिक सुविधाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली। इस मौके पर डीएम डॉ. महेंद्र कुमार, सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद्र पाठक, बीएसए कल्पना देवी, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा, जिला पंचायतराज अधिकारी नीलेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed