{"_id":"6ab95548d578f513350747f0","slug":"the-district-will-get-nine-more-gram-panchayat-officers-balrampur-news-c-99-1-slko1019-155454-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जिले को मिलेंगे नौ और ग्राम पंचायत अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जिले को मिलेंगे नौ और ग्राम पंचायत अधिकारी
Sun, 27 Sep 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले की ग्राम पंचायतों को नौ और ग्राम पंचायत अधिकारी मिलने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 28 सितंबर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे।
डीपीआरओ अशोक सचान ने बताया कि नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले से चयनित अभ्यर्थियों को 28 सितंबर की सुबह वाहन से लखनऊ ले जाया जाएगा। सभी चयनित अभ्यर्थियों को सुबह आठ बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर चयनित अभ्यर्थियों में रमा श्रीवास्तव, अनिल कुमार गुप्ता, रवि आजाद, आशुतोष शुक्ला, प्रेम कुमार, चेतना सिंह, अवधेश तिवारी, अखिलेश कुमार दूबे और मनीष कुमार कसौधन शामिल हैं।
अभ्यर्थियों के साथ जिला परियोजना प्रबंधक संदीप कुमार कश्यप और जिला कंसल्टेंट रजनीश कुमार नोडल के रूप में मौजूद रहेंगे। ग्राम पंचायत अधिकारियों की नियुक्ति से ग्राम पंचायतों में सचिवीय कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। इससे विकास योजनाओं के संचालन, अभिलेखों के रखरखाव और पंचायतों से जुड़े प्रशासनिक कार्यों के निस्तारण में सहूलियत होगी। नए अधिकारियों की तैनाती से ग्राम पंचायत स्तर पर विभागीय कार्यों के संचालन में भी मदद मिलेगी।