फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Taking Khatauni has become easier, the hassle of cash payment is over.

Balrampur News: प्रशस्ति पत्र पाकर खुशी से खिले चैंपियन दीदी के चेहरे

Tue, 05 Mar 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 05 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Taking Khatauni has become easier, the hassle of cash payment is over.
बलरामपुर। कई समूहों को आगे बढ़ाने में योगदान देने वाली नौ चैंपियन दीदी को प्रशंस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर चैंपियन दीदी के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन परिसर स्थित जिला पंचायत रिर्सोस सेंटर सभागार में मंगलवार को हुआ।
विज्ञापन

बैग व पालिथीन निर्माण, गन्ने की खेती, किराना स्टोर का संचालन, मैरी गोल्ड, कास्मेटिक की दुकान, आटा-चक्की व डेयरी का संचालन करके खुद लखपति दीदी बनने के साथ ही दूसरी महिलाओं को रोजगार से जोड़कर चैंपियन दीदी बनी हैं। कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की उपायुक्त मंजू त्रिवेदी, इंडियन लीड बैंक प्रबंधक अंकित गुप्त, डीडीएम नाबार्ड बृजराज साहनी, सेंटर के सह प्राचार्य हरकीरत सिंह, जिला प्रबंधक अनिल द्विवेदी, अखिलेश व भानू सेवा संस्थान के अजय सिंह कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के मिर्जापुर की जीवन ज्योति स्वयं सहायता समूह की चैंपियन दीदी राजश्री ने संकुल स्तरीय संघ कमल का गठन करके बैग व पालीथिन निर्माण शुरू किया। इसमें 250 महिलाओं को रोजगार से जोड़ा और अपनी कमाई एक लाख 20 हजार रुपये वार्षिक करके चैंपियन दीदी बनी। इसी तरह हरैया सतघरवा विकास खंड के लालपुर विशुनपुर की रेनू, पचपेड़वा विकास खंड के विशुनपुर विश्राम की अनीता, उतरौला विकास खंड के बड़हरपुर की रेखा देवी, श्रीदत्तगंज के महदेइया सिरसिया की मन्ना देवी, गैंसड़ी के संझवल की मातेश्वरी, तुलसीपुर के लैबुड़वा की राजकुमारी व गैंड़ास बुजुर्ग के सहियापुर की अंजनी, रेहरा बाजार विकास खंड के बढ़या फरीदखां की सीमा पांडेय ने महिलाओं को रोजगार से जोड़कर चैंपियन दीदी का खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed