फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ten major sites will be illuminated with lamps today

Balrampur News: दस प्रमुख स्थल आज दीयों से होंगे रोशन

Wed, 16 Sep 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 16 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ten major sites will be illuminated with lamps today
बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बृहस्पतिवार शाम सात बजे जिले के दस प्रमुख स्थल दीयों से रोशन होंगे। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में धार्मिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य और विकास से जुड़े प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही जिले में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत होगी।
विज्ञापन




तुलसीपुर स्थित देवीपाटन मंदिर कॉरिडोर, कोइलरा स्थित मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय और बलरामपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज समेत दस स्थलों को कार्यक्रम के लिए चुना गया है। इसके अलावा बलरामपुर के रानी तालाब मंदिर, उतरौला के मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय और कस्तूरबा गांधी विद्यालय, तुलसीपुर के रेलवे ओवरब्रिज और रेलवे स्टेशन, बलरामपुर रिंग रोड तथा फुलवरिया बाईपास रेलवे ओवरब्रिज पर भी दीप प्रज्ज्वलन होगा।
विज्ञापन




आयोजन स्थलों को प्लास्टिक मुक्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी स्थलों की स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने पर जोर रहेगा। डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि एक माह तक चलने वाले अभियान में स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन ने सभी दस स्थलों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। उन्हें कार्यक्रम की व्यवस्थाएं समय से पूरी कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेवा संकल्प और रक्तदान शिविर की तैयारियों की समीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। कार्यक्रम के संयोजक और सह-संयोजकों से तैयारियों की जानकारी ली गई और अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह पिंकू ने की।



उन्होंने कहा कि जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाते हुए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और रक्तदान के लिए कार्यकर्ताओं के साथ आमजन को भी प्रेरित करने को कहा गया।


बैठक में बृजेंद्र तिवारी, वरुण सिंह ‘मोनू’, आद्या सिंह पिंकी, बिंदु विश्वकर्मा, डीपी सिंह बैस, तरुण तिवारी, ललिता तिवारी और दुष्यंत चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed