{"_id":"634ede6b7b89c503a03a59d6","slug":"special-package-sought-from-cm-for-flood-affected-district-balrampur-news-lko6534818122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ प्रभावित जिले के लिए सीएम से मांगा विशेष पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ प्रभावित जिले के लिए सीएम से मांगा विशेष पैकेज
विज्ञापन
बलरामपुर। भीषण बाढ़ से प्रभावित बलरामपुर जनपद में बचाव एवं राहत कार्य तथा विकास कार्यों के लिए सदर विधायक ने मुख्यमंत्री से विशेष पैकेज देने की मांग की है। विधायक ने राप्ती नदी के तटबंधों को पक्का कराने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्निर्माण कराने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रेषित पत्र में सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि जिले में इस बार बाढ़ ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए। बाढ़ के चलते राप्ती नदी के तटबंध तथा शहर व ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुईं हैं। किसानों की धान व गन्ने की फसल पूरी तरह चौपट हो चुकी है। बाढ़ की भीषण तबाही को देखते हुए सदर विधायक ने राप्ती नदी के भड़रिया व एमएलटीडी बांध को पक्का कराने, नदी व नालों की सफाई कराने, सरयू नहर के क्षतिग्रस्त तटबंध व पुल की मरम्मत कराने, सिंचाई के लिए साइफन का निर्माण कराने, नेशनल व स्टेट हाइवे की क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कराने तथा ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का पुनर्निर्माण कराने के लिए विशेष पैकेज देने की मांग की है।
इसके अतिरिक्त उन्होंने कोटेदारों के यहां बाढ़ से खराब राशन को बदलवाने, बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री व दवा का वितरण कराने, अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार, बाढ़ से जिन लोगों का घर क्षतिग्रस्त हुआ है उन्हें आवास का लाभ देने तथा खराब ट्रांसफार्मर व खंभों को बदलवाकर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ कराने की मांग भी की है। किसान क्रेडिट कार्ड से लिए गए ऋण का ब्याज माफ कराने तथा किसानों से बकाया वसूली स्थगित करने की मांग भी सदर विधायक ने मुख्यमंत्री से की है।