फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Shalini Vishram from ITI Vishunpur won the silver medal

Balrampur News: आईटीआई विशुनपुर विश्राम की शालिनी ने जीता रजत पदक

Fri, 20 Feb 2026 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Shalini Vishram from ITI Vishunpur won the silver medal
शालिनी
बलरामपुर। राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में छात्रा ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। राजकीय आईटीआई विशुनपुर विश्राम पचपेड़वा की छात्रा शालिनी ने 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन बाबू केडी सिंह स्टेडियम लखनऊ में किया गया, जहां प्रदेश भर से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। तेज रफ्तार और आत्मविश्वास से भरी दौड़ के दम पर शालिनी ने फाइनल राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। आईटीआई विशुनपुर विश्राम के प्रधानाचार्य मैथिली शरण ने छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि शालिनी ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि संस्थान में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed