{"_id":"657a02802bd0d4d79b08eac6","slug":"sewer-line-project-again-gained-momentum-balrampur-news-c-99-slko1018-5272-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सीवर लाइन प्रोजेक्ट ने फिर पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सीवर लाइन प्रोजेक्ट ने फिर पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर के 25 वार्डों को सीवर लाइन से जोड़ने के लिए कार्य डेढ़ साल बाद फिर से शुरू हुआ था। दो साल पहले शुरू हुए 94 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को जगह- जगह खुदाई करने के कारण रोक दिया गया था। अब ट्रेंच विधि से कार्य कराने की स्वीकृति के बाद फिर से काम शुरू हो गया जिससे नगर वासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
शहर के वार्डों की डेढ़ लाख आबादी को जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए साल 2020- 21 में स्वीकृत हुई सीवर लाइन प्रोजेक्ट बीच-बीच में कई कारणों से रुकता रहा है। पहले बजट जारी न होने के कारण कई मोहल्लों मेंं खुदाई के बाद भी काम ठप रहा। इसकी शिकायतें बड़े स्तर पर पहुंची, तो शासन ने काम पर रोक लगा दी।
अभी तक तुलसी पार्क, नई बस्ती, गदुरहवा आदि मोहल्लों में पाइप लाइन बिछाने का काम हो चुका है। अब रोक हटने के बाद शहर के अन्य भागों में कार्य कराने के लिए सर्वे हो रहा है। इससे कार्य पूरे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
काम रुकने से बजट भी बढ़ा, देरी भी हुई
काम रुकने के कारण प्रोजेक्ट का बजट बढ़ गया है। 123 करोड़ की परियोजना अब 194 करोड़ की हो गई है। इसकी स्वीकृति अब मिली है। एक तो कार्य पूरे होने में समय लग रहा है, ऊपर से 71 करोड़ रूपये अधिक लग रहा है। बीते दिनाें जिलाधिकारी ने शहर में कराए जाने वाले कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने तेजी से काम पूरा करने का निर्देश दिया। जिससे आने वाले दिनों में बारिश के समय दिक्कत न हो।
ट्रेंच विधि से होना है अब आगे का काम
शहर के सीवर लाइन का प्रोजेक्ट अब ट्रेंच विधि से होना है। यह विधि सुरंग खोदकर लाइन बिछाने का है। इससे सड़कों की खुदाई नहीं होगी। इसके लिए जैक फूकिंग मशीन भी आ गई है। जल निगम शहरी के अवर अभियंता पवन सिंह का कहना है कि 150- 150 मीटर तक सुरंग बनेगी और फिर चैंबर से जोड़कर लाइन बिछाई जाएगी। इससे सड़कें खराब नहीं होंगी। जिलाधिकारी अरविंद सिंह के अनुसार, शहर के सीवर लाइन का कार्य पूरा कराने का निर्देश जल निगम को दिया गया है। कुछ वार्ड का कार्य पूरा हो गया है, बाकी भी जल्द ही पूरा हो जाएगा।