{"_id":"65b7eb2a143c9d4f90003286","slug":"selfie-point-will-be-built-in-gasdi-nagar-with-rs-10-lakh-balrampur-news-c-99-1-slko1019-106460-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 10 लाख से गैसड़ी नगर में बनेगा सेल्फी प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 10 लाख से गैसड़ी नगर में बनेगा सेल्फी प्वाइंट
Mon, 29 Jan 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 29 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
गैसडी(बलरामपुर)। नवनिर्मित नगर पंचायत को साफ सुथरा एवं खूबसूरत बनाने के लिए करीब 10 लाख रुपए की लागत से एक सेल्फी प्वाइंट का निर्माण कराया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिंस वर्मा ने बताया कि बीते दिनों विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्रा ने क्षेत्र का भ्रमण किया था। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने एक सेल्फी प्वाइंट बनवाने की मांग की थी।
विधान परिषद सदस्य की पहल पर इसका प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा गया है। शासन स्तर से मिली मंजूरी के बाद अब नगर के रेलवे स्टेशन मोड़ पर दस लाख की लागत से एक सेल्फी प्वाइंट बनवाने का कार्य शुरू कराया गया है। इसके बन जाने से नगर की खूबसूरती काफी बढ़ेगी। संवाद