फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Roads dug for laying pipes not repaired

Balrampur News: पाइप डालने के लिए खोदी गई सड़कों की नहीं हुई मरम्मत

Sun, 08 Oct 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 08 Oct 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Roads dug for laying pipes not repaired
बलरामपुर। हर घर जल से नल योजना के तहत पाइप डालने के लिए गांवों की सड़कें खोद दी गईं। लेकिन उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। बारिश होने पर सड़क पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत बरईपुर साहिबरा की ग्राम प्रधान गुड़िया देवी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सड़क की मरम्मत करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सीएम को भेजे गए पत्र में ग्राम प्रधान ने कहा है कि कार्यदायी संस्था ने करीब छह माह पहले सड़क खोदकर पाइप डाली थी। तब से सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। बारिश होने पर सड़क पर कीचड़ व जलभराव की समस्या हो जाती है। सड़क जर्जर होे जाने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। इतना ही नहीं योजना के तहत बनाई गई पानी की टंकी में भी मानक व गुणवत्ता की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं हैं। मानक विहीन पानी टंकी का निर्माण न होने से ग्रामीणों में भी रोष व्याप्त है। ग्राम प्रधान ने सीएम से पानी टंकी के निर्माण की जांच और सड़कों के मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed