फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Police stopped the commissioner's team from measuring

Balrampur News: आयुक्त की टीम को पुलिस ने पैमाइश करने से रोका

Sat, 05 Apr 2025 09:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
Police stopped the commissioner's team from measuring
बलरामपुर के उतरौला ​​स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर जमीन की पैमाइश करने पहुंची टीम। संवा
उतरौला (बलरामपुर)। श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे की भूमि की पैमाइश करने पहुंची राजस्व अधिकारियों की टीम को कोतवाल ने रोक दिया। सीओ को जानकारी दी, मौके पर पहुंचे सीओ ने टीम को वापस कर दिया।
विज्ञापन

पैमाइश के लिए देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने करनैलगंज की एसडीएम न्यायिक नेहा मिश्रा की देखरेख में पांच सदस्यीय टीम भेजी थी। आयुक्त ने शासन में मनीष पांडेय की शिकायत पर 29 मार्च को ही टीम गठित की थी। एसडीएम नेहा मिश्रा का कहना है कि वह आयुक्त को रिपोर्ट देंगी। टीम में तहसीलदार गोंडा सदर मनीष कुमार, अवधेश कुमार राजस्व निरीक्षक, लेखपाल रमेश चंद्र व तेज प्रताप शामिल थे। राजस्व अधिकारियों की टीम शुक्रवार को भी मौके पर गई थी, उस समय मुख्यमंत्री के तुलसीपुर कार्यक्रम के चलते पैमाइश नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कस्बे में व्यक्तिगत लोगों के साथ ही पुलिस और पीडब्ल्यूडी की जमीन है, जो स्पष्ट नहीं है। राजस्व टीम को पैमाइश कर सभी की जमीन तय करनी थी। शनिवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की मौजूदगी में पैमाइश हो ही रही थी, उसी समय कोतवाल उतरौला अवधेश राज सिंह पहुंचे। उन्होंने पैमाइश का कार्य रोककर सीओ को सूचना दी। सीओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पैमाइश की सूचना विभाग को नहीं है, ऐसे में पैमाइश नहीं की जा सकती, उच्चाधिकारियों से वार्ता करके ही पैमाइश कराई जा सकती है। वहीं टीम का नेतृत्व कर रहीं एसडीएम न्यायिक ने कहा कि सभी को सूचना दी गई थी, जो भी स्थिति है उससे उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाएगा। एसडीएम उतरौला राजेंद्र बहादुर सिंह ने पूरे मामले में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed