फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   People took a holy dip in rivers and lakes on Kartik Purnima

Balrampur News: कार्तिक पूर्णिमा पर नदी व सरोवरों में लगाई आस्था की डुबकी

Fri, 15 Nov 2024 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
People took a holy dip in rivers and lakes on Kartik Purnima
बलरामपुर के उतरौला में पिपरा घाट पर कार्तिक पू​र्णिमा पर स्नान करते श्रद्धालु।-स्रोत: रवींद्र
बलरामपुर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने नदी व सरोवरों में डुबकी लगाई। भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की, साथ ही दान पुण्य करके भगवान सूर्य से सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। राप्ती नदी के सिसई घाट सहित कई स्थानों पर मेले का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की भोर पहर ही श्रद्धालु नदी के घाटों व नजदीकी सरोवर पर पहुंच गए। राप्ती नदी के सिसई घाट व देवीपाटन स्थित सूर्य कुंड में स्नान करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। गऊ दान व अन्न दान करके भगवान सूर्य से परिवार की खुशहाली व सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। शक्तिपीठ देवीपाटन स्थित सूर्य कुंड में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने मां पाटेश्वरी के दर्शन भी किए। यहां पर बच्चों का मुंडन संस्कार कराने के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


जगह-जगह हुआ मेले का आयोजन
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर जगह-जगह मेले की धूम रही। राप्ती नदी के तट पर मेले में आस-पास के गांवों से भारी भीड़ जुटी। मेले में लकड़ी से बनी वस्तुओं के अलावा हुक्का, कपड़े, शृंगार की सामग्री, खाद्य सामग्री व कृषि उपकरणों की दुकानें लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने झूले व खाने-पीने की वस्तुओं का भरपूर आनंद लिया। यहां पर समाजसेवियों की तरफ से प्रसाद वितरण व प्याऊ स्टाॅल भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नेपालियों ने भी की खरीदारी
जरवा के धोबहा नाला के साथ दुर्गापुर गांव स्थित नाले पर भी मेले का आयोजन किया गया। मेले में आस-पास के गांवों सहित नेपाल से भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खरीदारी की। इसी तरह महदेइया बाजार के गुमड़ी घाट व उतरौला के शृंगार जोत घाट सहित गैसड़ी, पचपेड़वा, ललिया, महराजगंज तराई, ललिया, मथुरा, हरैया, गौरा चौराहा, पेहर बाजार, सादुल्लाह नगर, रेहरा बाजार व गैड़ास बुजुर्ग आदि स्थानों पर भी मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed