{"_id":"657a02005efda94d22064df8","slug":"now-leopard-seen-in-dundara-village-farmers-ran-away-from-their-fields-balrampur-news-c-99-1-slko1018-5271-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अब दुुंदरा गांव में दिखा तेंदुआ, खेत छोड़कर भागे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अब दुुंदरा गांव में दिखा तेंदुआ, खेत छोड़कर भागे किसान
Thu, 14 Dec 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। छह मासूम बच्चों का शिकर करने के बाद सोहेलवा क्षेत्र के गांवों में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पांच गांवों के आसपास ही चक्कर काट रहा है।
बुधवार को तेंदुआ महराजगंज तराई क्षेत्र के दुंदरा गांव के बदरहवा रोड़ के निकट गन्ने के खेत से निकलते दिखा। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो वह जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को पदचिह्न मिले हैं।
क्षेत्र के धर्मपुर के साथ ही बेलवा, लालनगर सिपाहिया व भगवानपुर कोडर गांव में भी तेंदुए का आतंक है। माना जा रहा है कि इन गांवों के आसपास तेंदुआ घूम रहा है। इससे ग्रामीण परेशान हैं और वन विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज हैं।
लोगाें ने प्रदर्शन कर विरोध भी जताया। ग्राम दुंदरा निवासी मोहर्रम अली ने बताया कि वह अपने घर से गांव के पूरब बरदहवा रोड के पास पास खेत में गन्ने की कटाई करने जा रहे थे।
विज्ञापन
तभी तेंदुआ गन्ने के खेत से बाहर आता दिखाई पड़ा। ग्रामीणों के हल्ला गुहार से पास के गन्ने के खेत में चला गया और फिर जंगल की ओर निकल गया। हल्ला सुनकर खेत में काम कर रहे किसान भाग खड़े हुए।
गांव में तेंदुआ आने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों से बच्चों को बाहर नहीं जाने दे रहे हैं। ग्राम प्रधान सबुरे यादव, कृष्णा यादव, बबलू, पदारथ, मनीराम, इस्लाम आदि ने तेंदुए को पकड़वाने की मांग वन विभाग के अधिकारियों से की है।
बरहवा रेंज के फारेस्टर सूरज पांडेय ने बताया है कि सूचना मिलते ही गांव में वन कर्मचारी के साथ पहुंचकर तेंदुए की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
पीलीभीत व कतर्नियाघाट के एक्सपर्ट को भी लगाया
सिद्धार्थनगर जिले के विशेषज्ञाें की टीम जिले की 12 टीमों को सहयोग दे रही है। इसके बाद भी तेंदुए का सुराग नहीं मिल सका है। पांच गांवों में 16 पिंजड़े व सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। डीएफओ डाॅ. एम. सेम्मारन के अनुसार, तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेष तैयारी की गई है। जिले की टीमों के साथ ही तीन एक्सपर्ट की टीम लगाई गई है। पिंजड़ों को बढ़ाया गया है, जंगल के तटवर्ती क्षेत्रों में निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों को सजग किया गया है।