{"_id":"64f76b35082f7d13e3005f69","slug":"mothers-kept-fast-for-the-long-life-of-their-sons-balrampur-news-c-99-1-brp1003-2480-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पुत्रों की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पुत्रों की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत
विज्ञापन
सिविल लाइन मोहल्ले में हलछट्ठी पर्व पर पूजा करती महिला।-संवाद
बलरामपुर। हल षष्ठी का पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माताओं ने व्रत रखकर भगवान बलराम व षष्ठी मैया की विधि-विधान से कुछ पूजन कर पुत्रों की दीर्घायु व परिवार में सुख-समृद्धि का आशीष मांगा।
मान्यता है की इस दिन श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था। इस दिन षष्ठी देवी व भगवान बलराम की पूजा-अर्चना करने से व्रती महिलाओं के पुत्रों की आयु लंबी होने के साथ ही वह स्वस्थ व निरोगी बनते हैं। हलषष्ठी पर महिलाओं ने व्रत रखकर दोपहर में भगवान बलराम, हल षष्ठी देवी व कुश की पूजा-अर्चना कर पूड़ी, दही, महुआ, तिन्नी का चावल आदि का प्रसाद अर्पित किया।
झारखंडी मंदिर में भी पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ जुटी रही। नगर के सिविल लाइन की कांती, सावित्री, कमला, रागिनी आदि ने बताया कि वह लोग सुबह से ही तैयारी में जुट गई थी। दोपहर में सभी ने पीले वस्त्र पहनकर भगवान बलराम, षष्ठी देवी व कुश की पूजा-अर्चना कर आशीष मांगा।