फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   More than one lakh duplicate voters found in Utraula

Balrampur News: उतरौला में मिले एक लाख से अधिक डुप्लीकेट मतदाता

Fri, 06 Mar 2026 09:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
More than one lakh duplicate voters found in Utraula
उतरौला। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को किया जाएगा। दावे और आपत्तियों का निस्तारण पूरा हो चुका है। सूची को मुद्रण के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय भेजा दिया गया है। उतरौला तहसील में मतदाता पुनरीक्षण के दौरान एक लाख 66 हजार से अधिक डुप्लीकेट मतदाता पाए गए हैं। इसी तरह अन्य दोनों तहसीलों में भी निस्तारण के बाद सूची की तैयारी पूरी की जा रही है।
विज्ञापन




सहायक निर्वाचन अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि मतदाता सूची में आने वाले सभी दावे और आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। अब मतदाता सूची को प्रकाशन के लिए भेजा गया है। उतरौला तहसील की कुल 258 ग्राम पंचायतों में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य संपन्न हुआ है। इस कार्य में 383 बीएलओ और 340 सुपरवाइजरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुनरीक्षण के दौरान कुल 1,66,335 मतदाता डुप्लीकेट पाए गए।
विज्ञापन

विकास खंड उतरौला में 36,924 डुप्लीकेट मतदाता मिले। गैड़ास बुजुर्ग में 42,139 डुप्लीकेट मतदाता दर्ज किए गए। रेहरा बाजार में 52,767 और श्रीदत्तगंज में 34,565 डुप्लीकेट मतदाता सामने आए। इस प्रक्रिया में विकास खंड उतरौला की 65, गैडास बुजुर्ग की 42, रेहरा बाजार की 81 और श्रीदत्तगंज की 70 ग्राम पंचायतें शामिल थीं। इस व्यापक अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed