फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard seen on the road, youths going to the fair scared

Balrampur News: सड़क पर दिखा तेंदुआ, मेला जा रहे युवक सहमे

Mon, 06 Apr 2026 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Leopard seen on the road, youths going to the fair scared
गौरा चौराहा। तुलसीपुर मेला देखने जा रहे युवकों को सोमवार रात सड़क किनारे तेंदुआ दिखाई दिया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। युवकों ने कार के अंदर से ही तेंदुए का वीडियो बनाया और वहां से सुरक्षित निकल गए।
विज्ञापन

ग्राम चिवटिहवा निवासी मतीउल्ला, स्वयंवर यादव और राजेश कार से तुलसीपुर मेला देखने जा रहे थे। रास्ते में चिवटिहवा गांव के कब्रिस्तान के पास कार की हेडलाइट की रोशनी में सड़क पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। कार नजदीक पहुंचने पर तेंदुआ सड़क से उतरकर गेहूं के खेत में बैठ गया। युवकों ने बताया कि तेंदुआ काफी बड़ा था। कार किनारे पहुंचने के बाद भी वह निडर होकर खेत में बैठा रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र में कई मवेशी हो चुके हैं शिकार
क्षेत्र में पिछले एक वर्ष से तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। तेंदुआ कई गांवों में मवेशियों और लोगों पर हमला कर चुका है। ग्राम टिकुईया में बछिया, रतनपुर में पालतू कुत्ता, धोबहा में भैंस, बेनीनगर में गाय, भोनूराय कुट्टी पर बछिया को तेंदुए ने शिकार बनाया। वहीं चिवटिहवा में एक युवक को घायल किया, बाड़ी बिजुलिया में ग्राम चौकीदार पर हमला कर मरणासन्न कर दिया तथा नेब्बुलडीह में बकरे को मारकर खा गया। ग्रामीण रणजीत पाठक, सर्वजीत चौधरी, मो. सलीम, मतीउल्ला, महेंद्र चौधरी और मो. अकरम ने बताया कि कई बार वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में भय और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed