फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Husband dies in road accident, wife injured

मार्ग दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी घायल

Thu, 25 Mar 2021 09:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Husband dies in road accident, wife injured
गैसड़ी (बलरामपुर)। बकौली डालपुर तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार पति-पत्नी को ठोकर मार दी। इससे दंपती घायल हो गए। पति की इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय मौत गई। गंभीर रूप से घायल पत्नी को बढ़नी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

गनेशपुर धवाई निवासी इरशाद खां ने बताया कि गुरुवार को गांव के ही रफीउल्लाह (52) अपनी पत्नी शहीदन (45) के साथ गैसड़ी क्षेत्र के सकटुवापुर गांव गए थे। वापस लौटते समय बकौली डालपुर तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। घटना में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सीएचसी में इलाज के बाद डॉक्टरों ने रफीउल्ला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रफीउल्लाह की मौत हो गई। घायल शहीदन का इलाज बढ़नी में निजी डॉक्टर के यहां चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक गैसड़ी कोतवाली राजमणि शुक्ला ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed