फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Hunger strike of employees demanding old pension

Balrampur News: पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कर्मचारियों की भूख हड़ताल

Mon, 08 Jan 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 08 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Hunger strike of employees demanding old pension
गोंडा। जिले में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 28 संगठनों के कर्मचारियों व शिक्षकों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय भूख हड़ताल की। इस दौरान शिक्षक नेताओं ने कहा कि मांग को लगातार शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से रख रहे हैं, लेकिन उनकी अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी यशवंत पांडेय ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच (एनजेसीए) राष्ट्रीय मंच के देवीपाटन मंडल गोंडा की ओर से एक दिवसीय भूख हड़ताल का आयोजन किया गया। संयोजक वीर विक्रम सिंह व दिलीप चौहान ने कहा कि सिर्फ पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जा रही है। पूर्व माध्यमिक (जूनियर हाईस्कूल) शिक्षक व प्राथमिक शिक्षक संघ अशोक कुमार पांडेय व विनय तिवारी ने कहा कि पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षक व कर्मचारी अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। कहा कि शिक्षक व कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लामबंद हैं। ऐसे में सरकार को इसे जल्द लागू करना चाहिए।
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि देशव्यापी हड़ताल में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी, रेलवे संघ, आईटीआई, बेसिक हेल्थ वर्कर, इनकम टैक्स संघ, सिंचाई संघ, कृषि विभाग, पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ, पेंशनर्स संघ, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, चकबंदी लेखपाल सिंह, राजस्व संग्रह, चकबंदी कर्ता संघ, आरटीओ संघ, अमीन संघ, बोरिंग टेक्नीशियन, निबंधन कर्मचारी संघ, नलकूप चालक संघ, ड्राइंग असोसिएशन, संग्रह अनुसेवक संघ, लेखपाल संघ, कोषागार संघ, ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन, पशुधन प्रसार अधिकारी समेत कुल 28 संगठनों के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मंडल महामंत्री अरुण यादव, कोषाध्यक्ष संतोष पांडेय, जिलाध्यक्ष बलरामपुर कमरुद्दीन अंसारी व जिलाध्यक्ष श्रावस्ती यज्ञ रामपाल समेत अन्य बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed