फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Heavy rain exposed the cleaning system of the municipality

Balrampur News: भारी बारिश ने खोली नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल

Tue, 04 Jul 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 04 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain exposed the cleaning system of the municipality
बलरामपुर के सिविल लाइन मोहल्ले में भारी बारिश के कारण लोगों के घरों में घुसा पानी।
बलरामपुर। नगर में मंगलवार की भोर पहर हुई बारिश ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। नालियां चोक होने से लोगों के घरों में घुटने तक पानी भर गया। जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों का आरोप है कि कई बार नालियों की सफाई के लिए नगर पालिका में शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

सिविल लाइन, तुलसीपार्क, पहलवारा, टेढ़ी बाजार, नईबस्ती व चिकनी मोहल्ले में सोमवार की रात व मंगलवार की सुबह हुई भारी बारिश के कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। इन मोहल्लों में नालियां चोक होने के कारण जलनिकासी नहीं हो पाई। बरसात का पानी अचानक कई घरों में घुसने लगा। इससे कई लोगों का सामान भी भीग कर खराब हो गया।
विज्ञापन

नगरवासी राजेश, पिंटू, मोहित, इरफान, शकील व राजू आदि ने आक्रोश जताते हुए कहा कि बरसात से पहले ही कई बार नगर पालिका प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर नालियों की सफाई कराने की मांग की गई थी। समय रहते नगर पालिका प्रशासन ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। इसका परिणाम यह हुआ कि बारिश होने पर लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। इन लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से नालियों की सफाई तत्काल कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed