फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Explained the achievements of the state government

कृषि मेला व प्रदर्शनी में जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Sun, 21 Mar 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Explained the achievements of the state government
बलरामपुर। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर मिशन किसान कल्याण के तहत जिले के 9 विकास खंडों में रविवार को कृषि मेला, गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कृषि मेला व प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की तरफ से स्टॉल लगाकर लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। गोष्ठी के माध्यम से कृषि व अन्य क्षेत्रों में सरकार का विजन रखते हुए उपलब्धियां गिनाई गई। इस दौरान लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से लोगों को मुख्यमंत्री का संबोधन भी सुनाया गया।
विज्ञापन

बलरामपुर ब्लॉक में किसान मेला एवं गोष्ठी का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम ने किया। कृषि मेले में आए किसानों को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार किसानों, महिलाओं एवं गरीबों के हित में कार्य कर रही है। विगत चार वर्षो में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर रिकार्ड धान एवं गेहूं की खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को छह हजार रुपये प्रतिवर्ष का लाभ दिया। इस दौरान विधायक ने कृषि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व कृषि उपकरण प्रदान किया।
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद्र पाठक, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार, सीडीपीओ राकेश शर्मा, डीपी सिंह व बृजेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। पचपेड़वा ब्लॉक में गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किसान मेला व प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
उन्होंने प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की तरफ से लगाए गए स्टॉल का अवलोकन करते हुए लोगों को प्रदेश सरकार के चार साल की उपलब्धियां गिनाई। इस अवसर पर बीडीओ अनुज सक्सेना, कृषि विकस अधिकारी मोहसिन, दयाराम प्रजापति, कुलदीप, रघुनाथ वर्मा, मोहम्मद अजीज, मनोज तिवारी व अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।
गैसड़ी ब्लॉक में किसान मेले का शुभारंभ दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री चंद्रराम चौधरी ने किया। उन्होंने लोगों को कृषि क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाए गए योजनाओं पर प्रकाश डाला। रेहरा बाजार ब्लॉक में किसान मेले का उद्घाटन उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा व गोंडा सांसद के प्रतिनिधि कमलेश पांडेय ने फीता काटकर किया।
उतरौला विधायक ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर व किसानों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक ने किसान सम्मान निधि योजना, हर खेत को बिजली व पानी, मुुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा, किसान कर्ज माफी योजना व फसल ऋण वितरण आदि योजनाओं एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने हरैया सतघरवा ब्लॉक में किसान मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं किसानों को कृषि यंत्र का वितरण करते हुए सरकार के योजनाओं की जानकारी दी। इसी तरह तुलसीपुर ब्लॉक के मुख्यालय कौवापुर में पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह व भाजपा जिला महामंत्री रवि मिश्रा ने कृषि मेले का शुभारंभ करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed