{"_id":"656e0cd90664c6698f06fa48","slug":"education-up-to-intermediate-will-start-in-four-kasturba-schools-balrampur-news-c-13-1-lko1036-518678-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चार कस्तूरबा स्कूलों में शुरू होगी इंटर तक की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चार कस्तूरबा स्कूलों में शुरू होगी इंटर तक की पढ़ाई
Mon, 04 Dec 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के चार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को उच्चीकृत किया जा रहा है। इसमें 12 वीं तक की पढ़ाई होगी। चार करोड़ की लागत से इन विद्यालय परिसर में एकेडमिक व छात्रावास ब्लाक का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य को नए शैक्षिक सत्र से पूर्व पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
नए शैक्षिक सत्र से छात्राओं को नौवीं में पंजीकृत किया जाना है। इससे करीब एक हजार छात्राओं को इंटर तक की पढ़ाई की सुविधा मिल सकेगी। कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में अभी तक कक्षा छह से आठ तक की आवासीय शिक्षा दी जा रही है। उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए अन्य स्कूलों में पंजीकरण कराना पड़ता है। इससे कई छात्राएं आगे की पढ़ाई नहीं करती या फिर व्यक्तिगत पढ़ाई करने लगती है। अब छात्राओं को उनके ही स्कूल में आगे की पढ़ाई की सुविधा मिल सकेगी। पचपेड़वा जंगल, गैसड़ी, गैड़ास बुजुर्ग व बलरामपुर देहात कस्तूरबा स्कूलों को उच्चीकृत किया जा रहा है। बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि विद्यालयों को उच्चीकृत करने के लिए संचालित निर्माण कार्य को जल्द ही पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।