{"_id":"68fe435418367893b603fa99","slug":"district-lagging-behind-in-online-attendance-warning-of-action-balrampur-news-c-99-1-slko1018-135820-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ऑॅनलाइन हाजिरी में पिछड़ा जिला, कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ऑॅनलाइन हाजिरी में पिछड़ा जिला, कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन
- प्रेरणा एप पर 2,10,129 के सापेक्ष मात्र 1737 विद्यार्थियों की दर्ज हुई उपस्थिति
बलरामपुर। विद्यालयों में प्रेरणा एप के माध्यम से छात्र उपस्थिति दर्ज करने के मामले में जिले की प्रगति निराशाजनक रही है। 25 अक्तूबर को प्रेरणा एप पर जिले में 2 लाख 10 हजार 129 के सापेक्ष मात्र 1737 विद्यार्थियों की ही उपस्थिति दर्ज की जा सकी है। विद्यार्थियों की उपस्थिति कम दर्ज होने पर ऑनलाइन हाजिरी की रैंकिंग में बलरामपुर जिला निचले स्तर पर पहुंच गया है।
बीएसए शुभम शुक्ल ने इस स्थिति को अत्यंत गंभीर बताते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्त विद्यालयों की उपस्थिति प्रेरणा एप पर प्रतिदिन शत-प्रतिशत अपडेट की जाए। उन्होंने यह भी कहाकि सभी बीईओ के लिए यह अंतिम चेतावनी है। यदि आगामी तीन दिनों के अंदर प्रेरणा एप पर उपस्थिति दर्ज करने की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होता है, तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बीएसए की चेतावनी के बाद खंड शिक्षा अधिकारियों ने भाग दौड़ तेज कर दी है। ऑनलाइन हाजिरी में सुधार के लिए विद्यालयों का भ्रमण कर प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। (संवाद)