{"_id":"6500beb32b67d6443d0d8c45","slug":"dead-body-of-sitapur-youth-murdered-and-thrown-on-the-road-balrampur-news-c-315-1-brp1006-4325-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: हत्या कर सड़क पर फेंका सीतापुर के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: हत्या कर सड़क पर फेंका सीतापुर के युवक का शव
Wed, 13 Sep 2023 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 13 Sep 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
त्रिलोकपुर (बाराबंकी)। मसौली थाना क्षेत्र में मंगलवार को संदिग्ध हालात में सड़क पर एक युवक का शव पाया गया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान व फटे कपड़ों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं और करके शव यहां फेंका गया हैं। वह सीतापुर जिले का निवासी है और परिवार के साथ गुजरात में रहता था। वह यहां कब व कैसे पहुंचा यह रहस्य बना हुआ है।
मसौली थाना क्षेत्र के पूरे जबर गांव की मुख्य सड़क पर सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने संदिग्ध हालात में युवक का लहूलुहान शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मृतक के सिर, पैर व गले के पास चोट के निशान हैं। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो जेब में एक छोटी डायरी व गुजरात से बाराबंकी तक का रेल टिकट मिला। डायरी में लिखे माेबाइल नंबरों से परिजनों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में मृतक की शिनाख्त सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा निवासी आरिफ (35) के रूप में हुई।
आशंका है कि युवक के साथ लूटपाट के बाद हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया। क्योंकि जेब में नकदी व मोबाइल कुछ नहीं मिला। हालात संदिग्ध होने के कारण डाॅग स्क्वाॅयड व फोरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की। वहीं, पूरे जबर गांव के लोगों का कहना है कि शव को रात में फेंका गया। क्योंकि सोमवार देर शाम तक ऐसा कुछ नहीं था। मसौली के थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने बताया कि युवक गुजरात में पत्नी व बच्चों के साथ रहकर चिकन का कारोबार करता था। बाराबंकी के ही कुर्सी थाना क्षेत्र के टिकैतगंज में उसका ननिहाल है। मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच को दिशा मिलेगी। युवक की पत्नी अख्तरी व बच्चे गुजरात से बाराबंकी के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।
विज्ञापन
कहीं और से लाकर फेंका गया शव
प्रथमदृष्टया जांच में लग रहा है कि शव को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया है। शरीर पर मिली चोट से हत्या की संभावना है। शिनाख्त होने में देर होने से पोस्टमार्टम बुधवार को होगा। परिजन भी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। जांच की जा रही है।
- दिनेश कुमार सिंह, एसपी