फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   चोरों ने सवा दो लाख रुपये नकदी व सवा तीन लाख के जेवर उड़ाए- संशोधित खबर

चोरों ने सवा दो लाख रुपये नकदी व सवा तीन लाख के जेवर उड़ाए- संशोधित खबर

Wed, 16 May 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने सवा दो लाख रुपये नकदी व सवा तीन लाख के जेवर उड़ाए- संशोधित खबर
साढ़े पांच लाख के जेवर व नकदी चोरी
विज्ञापन


बलरामपुर। दो थाना क्षेत्र के तीन गांवों से एक ही रात में छह घरों में चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया है। चोर दो लाख 27 हजार नकदी व सवा तीन लाख के जेवर एवं अन्य सामान उड़ा ले गए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के सुगानगर निवासी चिंताराम ने मंगलवार को बताया कि रात करीब दो बजे उनके घर में घुसे चोरों ने 65 हजार रुपये नकदी व एक लाख रुपये के जेवर बक्शा तोड़कर उड़ा ले गए है।
विज्ञापन


घर में अन्य सामान व बक्शा गांव के खेती में पाया गया है। चिंताराम ने एक दिन पहले बाजार में 65 हजार रुपये का अनाज बेंचा था वहीं पैसा घर में रखा हुआ था जिसे चोर उठा ले गए। दरिहारपुर निवासी घनश्याम वर्मा ने बताया कि चोर उनके घर से 40 हजार रुपये के जेवर व अन्य सामान चोरी कर ले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरिहारपुर निवासी बभूती यादव के घर से दो हजार नकद व 50 हजार के जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। दरिहारपुर निवासी देवकी पत्नी वासुदेव के घर से भी चोरों ने 30 हजार के जेवरात व अन्य सामान चोरी किया है। दो गांवों में हुई ताबड़तोड़ चोरियों से ग्रामीण दहशत में है।

पीड़ितों ने महराजगंज तराई थाने में चोरी की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक महराजगंज तराई थाना गंगेश शुक्ला ने बताया कि सभी पीड़ितों की तहरीर मिली है। मामले की टीम भेजकर जांच कराई जा रही है।

उतरौला कोतवाली क्षेत्र के बढ़या भैसाही गांव में चोरों ने रियाज अहमद खान के घर का दरवाजा तोड़कर 50 हजार नकदी व 30 हजार का जेवर पार कर दिया है। परिवार के सदस्य छत पर सो रहे थे।


भोर में परिजनों को घटना की जानकारी हुई। चोरों ने इसी गांव में इम्तियाज अहमद के घर से करीब एक लाख रुपये नकद व 70 हजार रुपये का जेवर पार कर दिया।

इम्तियाज के मुताबिक उन्होंने हज पर जाने के लिए घर में एक लाख रुपये नकदी रखी हुई थी। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed