फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Businessman's body found in a ditch near Paniwala Band; car was parked by the roadside.

Dehradun News: पानीवाला बैंड के पास खाई में मिला व्यापारी का शव, सड़क किनारे खड़ी थी कार

Tue, 08 Sep 2026 06:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Businessman's body found in a ditch near Paniwala Band; car was parked by the roadside.
मसूरी। देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से के करीब 200 मीटर गहरी खाई में एक व्यक्ति का शव मिला। शव बरसाती नाले के समीप पड़ा था, जबकि सड़क किनारे एक कार खड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ और फायर सर्विस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे मसूरी-दून मार्ग पानीवाला बैंड के पास सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से के नजदीक एक कार खड़ी होने और नीचे खाई में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कोल्हूखेत से चौकी प्रभारी पंकज महिपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया कि पुलिस ने मृतक की पहचान अजय कुमार कोहली (व्यापारी), पुत्र देवेंद्र कुमार कोहली, निवासी क्रॉस रोड, देहरादून के रूप में की। सूचना मिलने पर उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अजय मंगलवार सुबह करीब सात बजे घर से मसूरी घूमने के लिए निकले थे। बताया कि मौके पर खड़ी कार की तलाशी लेने पर पुलिस को अंदर से शराब की आधी बोतल, पर्स और मोबाइल मिला। इसके बाद शव की स्थिति और खाई की गहराई को देखते हुए एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम को मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद शव को खाई से सड़क तक पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही करके पोस्टमार्टम के लिए देहरादून के कोरेनेशन अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed