फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   27 plants and four trees were cut down near Manerum Gompa.

Kullu News: मनेरुम गोंपा के पास 27 पौधे और चार पेड़ काटे

Tue, 08 Sep 2026 06:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
27 plants and four trees were cut down near Manerum Gompa.
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल की तोद वैली के शिति नाला-बोक सड़क पर मलेरुम गोंपा के समीप जुनिपर के पेड़ों के काटने का मामला सामने आया है। वन विभाग को मंगलवार सुबह इसकी सूचना मिली। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। केलांग वन रेंज अधिकारी संजय ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलने पर सुबह वनरक्षक और बीओ मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां कोई व्यक्ति नहीं मिला।
विज्ञापन

जांच के दौरान मौके पर कटे हुए जुनिपर के पौधे और लकड़ी के पोल मिले, जिन्हें वन विभाग ने जब्त कर लिया है। फील्ड रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात लोगों ने कुल जुनिपर के 27 पौधे और चार पेड़ काटे हैं। विभाग के आकलन के अनुसार पौधों सहित कुल नुकसान की कीमत 63,251 रुपये आंकी गई है। वन विभाग ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। लाहौल-स्पीति की एसपी शिवानी मेहला ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed