{"_id":"682de806a20f77f581090cd4","slug":"contract-workers-protested-by-stopping-work-balrampur-news-c-99-1-brp1008-126514-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: काम-काज ठप कर संविदा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: काम-काज ठप कर संविदा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बलरामपुर के अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते विद्युत कर्मी।-संवाद
बलरामपुर। बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने दूसरे दिन बुधवार को भी काम-काज ठप कर प्रदर्शन किया। दूसरे दिन भी अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने संविदा कर्मचारी डटे रहे। 72 घंटे के अल्टीमेटम के बाद से कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। मांगे पूरी न होने पर कर्मचारियों ने आरपार की लड़ाई का एलान किया है।
संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, अमित गिरि, जिला मंत्री शिव कुमार पांडेय व जिला कोषाध्यक्ष नंद कुमार यादव ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने आयोजित धरने को संबोधित किया। कहा कि पावर कार्पोरेशन व सहयोगी निगमों की मनमानी के खिलाफ मंगलवार से 72 घंटे का सत्याग्रह आंदोलन जारी है। आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का कार्य के अनुरूप अनुबंध नहीं किया जा रहा है।
आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को 18 हजार रुपये मासिक मानदेय भी नहीं दिया जा रहा है। कर्मियों को मानक के अनुरूप तैनाती भी नहीं दी जा रही है। अकुशल कर्मचारियों से तकनीकी कार्य लिया जा रहा है। अन्य कई समस्याओं को लेकर बिजली कर्मियों ने आवाज बुलंद की। धरने को रमेश चंद्र गौड़, आकाश गुप्ता, रूपम तिवारी, अमिरिका पांडेय, सुमित तिवारी, सुरेंद्र सिंह, बालकृष्ण वर्मा, मुकेश तिवारी व कुंवर आनंद सिंह आदि ने संबोधित कर आरपार की लड़ाई का एलान किया।
विज्ञापन
सभी को किया गया अलर्ट
संविदा कर्मचारियों की 72 घंटे की हड़ताल को लेकर बिजली आपूर्ति के संबंध में पूरी तैयारी की गई है। सभी बिजली घरों पर एई व जेई को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। कहीं भी बिजली की गड़बड़ी होने पर तुरंत ठीक कराने का निर्देश दिया गया है। संविदा कर्मचारियों की हड़ताल को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।
-अजय सिंह, अधिशासी अभियंता