फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CM upset over health, education and road misery

स्वास्थ्य, शिक्षा व सड़क की बदहाली पर सीएम खफा

Wed, 20 Nov 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
CM upset over health, education and road misery
बलरामपुर के रिजर्व पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार को बलरामपुर तथा गोंडा जनपद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य, शिक्षा व सड़क की बदहाली पर कड़ी नाराजगी जताई है। सीएम ने नेपाल की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए सीमा पर चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अफसरों को जनसमस्याओं पर विशेष ध्यान देने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता से काम करने की नसीहत दी। गन्ना मूल्य भुगतान न करने वाली चीनी मिल को चेतावनी देकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश भी सीएम ने दिया।
विज्ञापन

कानून-व्यवस्था तथा विकास से जुड़े मुद्दों की समीक्षा बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ के तेवर आक्रामक दिखे। परिषदीय विद्यालयों में स्वेटर का वितरण न होने से नाराज सीएम ने बीएसए को कड़ी चेतावनी देते हुए 30 नवंबर तक हर हाल में स्वेटर वितरण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड वितरण में धीमी प्रगति की जानकारी होने पर उन्होंने सीएमओ को कड़ी फटकार लगाई और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ गरीबों तक हरहाल में पहुंचाने का निर्देश दिया। गड्ढों में तब्दील सड़कों के मुद्दे पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि 30 नवंबर तक सभी सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हुईं तो संबंधित विभाग के अफसर दंडित होंगे।
दोनों जिलों के अधिकारियों को नसीहत देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल के अंदर चल रही गतिविधियां सशंकित कर रही हैं। नेपाल के अधिकारियों से संवाद करें तथा चौकसी बरतें। जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची बनाकर कार्रवाई करें। पेशेवर अपराधियों के खिलाफ भी अभियान चलाएं।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी प्रतिदिन दो घंटे सुनवाई करने के बाद फील्ड में जाकर जनहित से जुड़ी योजनाओं का सत्यापन करें। आईजीआरएस के मामले लंबित न हों। कांजी हाउस व गोशाला तत्काल चलवाए जाएं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी गोशालाओं में चारे-पानी की व्यवस्था कराएं। ई-पॉश मशीन की समस्याओं का निराकरण कराएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजाज हिन्दुस्थान इटईमैदा के प्रबंधन को गन्ना मूल्य भुगतान करने की चेतावनी दें। भुगतान न करने पर एफआईआर दर्ज कराएं। स्वच्छ भारत अभियान पर विशेष ध्यान दें। सिंगलयूज प्लास्टिक के उपयोग पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाएं। पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई करें। धान खरीद में तेजी लाएं। किसानों को जागरूक करें। थारू जनजाति के कल्याण के लिए थारू गांवों में योजनाओं का क्रियान्वयन कराएं।
स्वयं सहायता समूह गठित कर डेयरी, पशुपालन व मत्स्य पालन को बढ़ावा दें। सामूहिक विवाह में नाबालिग व शादीशुदा लोगों को लाभ न दिलाएं। शिविर लगाकर लाभार्थियों को पेंशन का लाभ दें। सरयू नहर परियोजना में ली गई किसानों की जमीन का मुआवजा तत्काल दिलाएं।

सीएम योगी ने कहा कि 50 लाख से ज्यादा वाली परियोजनाओं की डीएम हर 15 दिन में समीक्षा करें। 15 दिन के अंदर उद्योग बंधुओं के साथ बैठक करें। प्रत्येक गांव में मनरेगा से खेल मैदान तथा नगर निकायों में ओपेन जिम की व्यवस्था तत्काल कराई जाए। सीएम ने कहा कि केजीएमयू सेेटेलाइट सेंटर का निर्माण इसी वित्तीय वर्ष में शुरू हो जाएगा। अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए दुकानों की रैंडम चेकिंग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed