Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Youth show enthusiasm for becoming voters; over 12,000 submit forms

Balrampur News: मतदाता बनने के लिए युवाओं में दिखा उत्साह, 12 हजार से अधिक ने भरा फॉर्म

Sun, 29 Nov 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 29 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youth show enthusiasm for becoming voters; over 12,000 submit forms
फोटो-15,16-बलरामपुर के मतदाता बूथ पर युवाओं का फार्म भरवाते बीएलओ ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर रविवार को दूसरे दिन भी युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जिले के 1752 मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष अभियान के दौरान 12 हजार से अधिक युवाओं ने मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरा। सुबह से ही मतदेय स्थलों पर पंजीकरण कराने वालों की आवाजाही बनी रही। खासकर पहली बार मतदाता बनने जा रहे युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ मौजूद रहे। उन्होंने पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 प्राप्त किए। अभियान के दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन


मतदाता पंजीकरण अभियान को गति देने में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिलाओं ने घर-घर पहुंचकर ऐसे युवाओं और महिलाओं को चिह्नित किया, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं था। उन्होंने लोगों को जागरूक करने के साथ ही उन्हें मतदेय स्थलों तक पहुंचाने और फॉर्म भरवाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा उमेश गुप्ता, विकास शर्मा, सरफराज, यूसुफ और जावेद ने कहा कि पहली बार मतदाता बनने का अनुभव उत्साह बढ़ाने वाला है। मतदान लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अधिकार है। युवाओं को इसमें पीछे नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बाद उन्हें भी चुनाव में अपनी पसंद का प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिलेगा। सभी पात्र युवाओं को समय रहते अपना पंजीकरण कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed