फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Claimants purchased 365 pamphlets for panchayat elections

पंचायत चुनाव के लिए दावेदारों ने खरीदे 365 पर्चे

Tue, 30 Mar 2021 09:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Claimants purchased 365 pamphlets for panchayat elections
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों के लिए दावेदारों ने मंगलवार को 365 पर्चे खरीदे। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अभी तक किसी ने भी एक भी पर्चा नहीं खरीदा है। श्रीदत्तगंज व गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में पर्चा बिक्री करने वाले काउंटरों पर सन्नाटा दिखा। दोनों ब्लॉकों में किसी भी सीट के लिए पर्चों की बिक्री नहीं हुई है। जिले में अभी तक ग्राम प्रधान पद के लिए 246, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 49 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 70 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए पर्चा खरीदने के लिए अभी तक प्रशासन की तरफ से काउंटर संचालित नहीं किया गया है। जिला पंचायत सदस्य सीट के आरओ /पीडी एके सिंह ने बताया कि विकास भवन में कुछ लोग आए लेकिन पर्चों के बारे में जानकारी कर वापस लौट गए। जिला पंचायत सीट के नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए कलेक्ट्रेट में काउंटर खोले जाएंगे। एडीओ पंचायत सदर अशोक कुमार दूबे ने बताया कि सदर ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के लिए 98 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 15 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 16 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। एडीओ पंचायत गैसड़ी राधेश्याम ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 42 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 19 पर्चों की बिक्री हुई है। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए किसी ने अभी तक पर्चा नहीं खरीदा है। बीडीओ पचपेड़वा अनुज कुमार सक्सेना ने बताया कि उनके ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के लिए 33 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए पांच पर्चों की बिक्री हुई है। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कोई पर्चा नहीं बिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत रेहरा बाजार सुरेश चौधरी ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 25 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 15 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कोई पर्चा नहीं बिका है। एडीओ पंचायत तुलसीपुर कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 34, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नौ व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 34 पर्चों की बिक्री की गई है।

हरैया सतघरवा ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के लिए दो व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए चार पर्चे बिके हैं। उतरौला ब्लॉक में प्रधान पद के लिए 12 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दो पर्चे खरीदे गए है। गैड़ास बुजुर्ग व श्रीदत्तगंज ब्लॉक में अभी तक किसी भी पद के लिए पर्चों की बिक्री नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed