फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Canal dug on the road, traffic stopped

सड़क पर खोद दी नहर, आवागमन बंद

Wed, 13 Jan 2021 09:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Canal dug on the road, traffic stopped
पचपेड़वा (बलरामपुर)। उदयपुर गांव में नहर खोदाई के कारण आवागमन बाधित हो गया है। खोदाई से पहले सड़क पर पुल नहीं बनाए जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने नहर पर पुल बनाकर आवागमन बहाल कराने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन

उदयपुर गांव निवासी इरशाद आलम की अगुवाई में आनंतराम, प्रभुदीन, इकबाल, वहाब, लालता प्रसाद, साकिर अली व दीप नरायन आदि ने बुधवार को नहर के पास विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा कि क्षेत्र में राप्ती नहर परियोजना के तहत नहर की खोदाई का कार्य किया जा रहा है। उदयपुर गांव के दक्षिण तरफ बिना पुल का निर्माण कराए नहर की खोदाई किए जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। उदयपुर से डिहवा, रमनगरा, गुुरचिहवा व बहुती आदि गांवों के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि नहर की खोदाई करा रहे अधिकारियों को रास्ता बंद होने की समस्या से अवगत कराया गया था। अधिकारियों से मांग की गई थी कि पहले पुल का निर्माण कराया जाए बाद में नहर की खोदाई हो, लेकिन अधिकारियों ने समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया। बिना पुल का निर्माण कराए ही नहर की खोदाई कर दी गई जिससे रास्ता बंद हो गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से नहर पर पुल का निर्माण कराकर आवागमन शुरू कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान न किया गया तो हम लोग आंदोलन के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed