फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   An innocent child fell from his bike and was crushed to death by a truck

Balrampur News: बाइक से गिरे मासूम की ट्रक से कुचलकर मौत

Mon, 03 Feb 2025 09:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 03 Feb 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
An innocent child fell from his bike and was crushed to death by a truck
 बलरामपुर के सादुल्लाहनगर अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद रोते-​बिलखते परिजन। संवाद
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। सादुल्लाहनगर-मनकापुर मार्ग पर मद्दौघाट जंगल में सोमवार दोपहर बाइक सवार पिता-पुत्र एक अन्य बाइक की टक्कर से गिर गए। तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मासूम पुत्र की मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सादुल्लाहनगर के ग्राम लौकिया ताहिर निवासी रामू वर्मा (30) सोमवार दोपहर तीन बजे अपने बेटे अनमोल (06) के साथ मनकापुर के उपाध्यायपुर ग्रिंट स्थित अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। तभी मद्दौघाट जंगल में सादुल्लाहनगर की ओर जा रहे एक बाइक सवार की उनकी बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में रामू व अनमोल सड़क पर गिर पडे़। तभी पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर अनमोल कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घायल रामू को यूपी 112 की पुलिस टीम ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पीआरवी के चालक राकेश पांडेय ने बताया कि हादसा करने वाला ट्रक मौके से भाग गया है। थाने पर सूचना दी गई है।
विज्ञापन

सादुल्लाहनगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हादसा करने वाले ट्रक का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों से जानकारी मिली है कि बाइक चला रहे रामू हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
परिवार में कोहराम
सड़क हादसे में मासूम अनमोल की मौत से मां गीता का रो-रोकर बुरा हाल है। पोते अनमोल की मौत और इकलौते बेटे रामू के गंभीर रूप से घायल होने से मां फूलमती बदहवास हो गईं। रामू की बहन मैना देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने बताया कि रामू मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed