{"_id":"643adea2cc548b226b0129b6","slug":"administration-engaged-in-search-of-land-for-university-balrampur-news-c-13-1-184920-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: विश्वविद्यालय के लिए जमीन की तलाश में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: विश्वविद्यालय के लिए जमीन की तलाश में जुटा प्रशासन
Sat, 15 Apr 2023 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 15 Apr 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना बलरामपुर में ही कराने को लेकर जिला प्रशासन जमीन की तलाश में जुटा हुआ है। शनिवार को डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ सहबीनिया तथा परसपुर करौदा पहुंचकर जमीन के बारे में जानकारी ली।
तुलसीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत साहेबनगर के सहबीनिया तथा परसपुर करौंदा पहुंचे डीएम ने जमीन से संबंधित रिपोर्ट तहसील के कर्मचारियों से मांगी है। यहां पर करीब 500 बीघा जमीन है। डीएम ने यहां से मुख्यालय की दूरी, मुख्य मार्ग से दूरी सहित अन्य लोकेशन को केंद्र में रखकर रिपोर्ट देने को कहा है। इस मौके पर एडीएम प्रदीप कुमार, एसडीएम मंगलेश दूबे व कानूनगो हकीकुल्ला, लेखपाल श्रीनिवास आदि मौजूद रहे।
उधर, आरएसवी फाउंडेशन के चेयरमैन राधेश्याम वर्मा ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों को पत्र लिखा है। इसमें बलरामपुर में विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए अपनी भूमि देने की पेशकश की है।