{"_id":"5b2006d64f1c1bda6e8b7a72","slug":"81528825558-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर ग्राम प्रधान बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर ग्राम प्रधान बर्खास्त
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर ग्राम प्रधान बर्खास्त
बलरामपुर। गैसड़ी ब्लॉक में लैबुड़वा भोजपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान को डीएम ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई यूपी पंचायत राज अधिनियम के तहत की गई है।
ग्राम पंचायत में त्रिस्तरीय समिति का गठन करने के लिए बीडीओ गैसड़ी से तीन दिन में सदस्यों की सूची तलब की गई है। सूची के आधार पर डीपीआरओ को त्रिस्तरीय समिति का गठन करने का निर्देश दिया गया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि लैबुडवा भोजपुर ग्राम पंचायत के प्रधान का पद पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित था। यहां से पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र लगाकर मीना गुप्ता ग्राम प्रधान बनी थी।
विज्ञापन
मामले की शिकायत कर कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान के जाति प्रमाण-पत्र को चुनौती दी थी। शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर ग्राम प्रधान मीना गुप्ता से स्पष्टीकरण तलब किया गया था।
मीना गुप्ता को नोटिस देकर बताया गया था कि उनका जाति प्रमाण पत्र फर्जी है। वह इस संबंध में अपना पक्ष प्रस्तुत करें। चार जून को ग्राम प्रधान ने अपना पक्ष प्रस्तुत किया लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं मिला इसी आधार पर डीएम कृष्णा करुणेश ने सोमवार को ग्राम प्रधान मीना गुप्ता को उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम के तहत बर्खास्त कर दिया है।
- गैसड़ी ब्लॉक के बीडीओ ग्राम पंचायत लैबुड़वा भोजपुर के सदस्यों की सूची डीपीआरओ को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सूची के आधार पर ग्राम पंचायत में त्रिस्तरीय समिति का गठन किया जाएगा जिससे शासकीय कार्य प्रभावित न हो।
कृष्णा करुणेश, डीएम