{"_id":"6a9da791ae62ee7d7106b2af","slug":"the-dreams-of-200-young-entrepreneurs-will-be-realized-through-the-odop-scheme-balrampur-news-c-99-1-brp1003-154317-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ओडीओपी योजना से 200 युवा उद्यमियों के सपने होंगे साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ओडीओपी योजना से 200 युवा उद्यमियों के सपने होंगे साकार
Sun, 06 Sep 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत जिले के 200 युवा उद्यमियों के सपनों को साकार करने की पहल की गई है। उद्योग विभाग चयनित युवाओं को दाल की पैकेजिंग और मार्केटिंग की बारीकियां सिखाकर हुनरमंद बनाएगा। दाल प्रसंस्करण कारोबार से जोड़ने के लिए युवाओं को 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद उन्हें उन्नत किस्म की टूलकिट भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक युवा को दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत जिले में दाल खाद्य प्रसंस्करण को उत्पाद के रूप में चयनित किया गया है। योजना के माध्यम से युवा उद्यमियों को दाल के कारोबार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उद्योग विभाग को इस वर्ष 200 युवाओं को प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाने का लक्ष्य मिला है। युवाओं के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
चयनित युवाओं को 10 दिनों तक विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें दाल उत्पादों की पैकेजिंग और मार्केटिंग से जुड़ी तकनीकों के साथ क्राफ्ट की बुनियादी एवं आधुनिक जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को दाल प्रसंस्करण कारोबार शुरू करने और उसे बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
उपायुक्त उद्योग रवि कुमार शर्मा ने बताया कि ओडीओपी योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं है। चयनित युवाओं को आधुनिक तकनीक पर आधारित उन्नत किस्म की टूलकिट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा डीबीटी के माध्यम से प्रत्येक लाभार्थी को दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।